Home छत्तीसगढ़ समूहों के नाम पर संचालित ईट भट्टे पर भी अवैध कोयले का...

समूहों के नाम पर संचालित ईट भट्टे पर भी अवैध कोयले का उपयोग,प्रशासन बेखबर

0

सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमगराकला,गुमगरा खुर्द,कटकोना,परसोडीकला, बिनकरा, पूहपुटरा, आदि क्षेत्र में बाइकर गैंग के माध्यम से अमेरा खदान तथा रेहर खदान से अवैध रूप से कोयले का परिवहन कर गमला ईट भट्ठा में इन दिनों बड़े पैमाने पर खपाया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बावजूद इन पर कार्यवाही नहीं होने के कारण तस्करों का हौसला बुलंद है।

गुमगरा कला में एक समूह द्वारा संचालित ईट भट्ठे पर नाजायज़ कोयले का उपयोग
लखनपुर थाना क्षेत्र के गुमगरा कला में  समूह द्वारा संचालित ईट भट्टे में अवैध रूप से कोयले का उपयोग बड़े मात्रा पर किया जा रहा है मिली जानकारी अनुसार स्वयं सहायता समूह के द्वारा ईट भट्ठा में बोरी मे भरा प्राप्त हुआ जिसका उपयोग कोयला खरीद कर  ईट भट्ठे में इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्राम गुमगरा खुर्द के कई ईट भट्ठों का संचालन
घरों पर रखे गये अवैध कोयले से हो रही है गुमगराखुर्द में अवैध ईट भट्ठा का संचालन करने के साथ ही घरों में बड़ी मात्रा पर अवैध कोयले का भंडारण कर रखा गया है । जानकारी अनुसार बरतीपारा में शिवनंदन , नामक व्यक्ति द्वारा ईट भट्ठा का संचालन किया जा रहा है । वही अपने घर में बड़े पैमाने में अवैध कोयले का भंडारित कर रखा है। इसी प्रकार से गांव के अन्य जगहों पर भी अवैध कोयला संग्रहित कर रखा गया है
ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर यदि कड़ी निष्पक्ष कार्यवाही की जाए तो क्षेत्र में करोड़ों रुपए का अवैध कोयला जब्त हो सकता ह़ै । अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है इन्हीं अवैध कोयला के भरोसे समुह द्वारा संचालित ईट भट्ठा आबाद हैं। साथ ही करोड़ों रुपये का अवैध कोयला भंडारित कर कई घरों में रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here