महासमुंद: जिला हैंडबॉल संघ के 1 पुरुष एवं 04 महिला खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस हैंडबॉल टीम के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी 19 से 23 जनवरी तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में आयोजित प्रथम हैंडबॉल ऑल इंडिया पुलिस हैंडबॉल स्पर्धा में भाग लेने के लिए जा चुके हैं। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मनीष चंद्राकर गरियाबंद में आरक्षक पद पर कार्यरत है। वहीं महिला आरक्षक कुमारी दर्शना यादव महासमुंद में महिला आरक्षक है।
वही कुमारी अनु भोई, भूमिका पटेल एवं रायपुर में पदस्थ दुर्गा भोई शामिल है। सभी खिलाड़ी पूर्व में भी पुलिस गेम एवं राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पर्धा में भाग ले चुके हैं। चयनित खिलाड़ियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट गाइड के आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी छत्तीसगढ़ फेंसिंग संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष बशीर अहमद खान, छत्तीसगढ़ हैंडबॉल संघ के महासचिव समीर खान राजेश शर्मा, प्रमेश खरे, कपिल पेदरिया रुपेश महिलांग, टिकेश्वर साहू, कौनन अहमद, सागर यादव, प्रशांत, विवेक दास, आदित्य चंद्राकर, उदय मंडल, सोमेश सोनी, अंकुर जैन, अक्षत स्वामी के साथ महासमुंद जिला हैंडबॉल के समस्त खिलाड़ीयों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।



