Home छत्तीसगढ़ बीएटीपीएल कंपनी ने सरायपाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली...

बीएटीपीएल कंपनी ने सरायपाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली जागरूकता रैली

0
अफसरो व स्कूली बच्चों के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक

महासमुंद : एनएच 53 आरंग टोलवे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सोमवार को सरायपाली शहर में भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सरायपाली स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम श्रीमती अनुपमा आनंद, विशिष्ट अतिथि के रूप मे एसडीओपी श्रीमती ललिता मेहर, टीआई नितेश सिंह ठाकुर और बीईओ टीकमचंद पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। “रैली से पूर्व आयोजित सभा में उपस्थित सभी अतिथियों ने सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस दौरान एसडीओपी श्रीमती ललिता मेहर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात संकेतों से संबंधित कुछ रोचक प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

रैली में आत्मानंद स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और बीएटीपीएल की टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए बच्चों ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए “हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें” और “सीट बेल्ट का करें प्रयोग” जैसे नारे को के साथ नागरिकों को सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक किया। आयोजन में बीएटीपीएल औरंग टोलवे लिमिटेड की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कंपनी के मैनेजर पवन प्रशांत सिंह और एचआर मैनेजर कौशिक रॉय ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। वहीं सेफ्टी एक्सपर्ट उमा शंकर और सुखेन रॉय ने तकनीकी बारीकियों और एनएच पर होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव की जानकारी दी। रैली के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here