Home छत्तीसगढ़ मोनिका प्रभारी स्वप्निल सह प्रभारी नियुक्त, जताया आभार

मोनिका प्रभारी स्वप्निल सह प्रभारी नियुक्त, जताया आभार

0

महासमुंद :  भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू ने जिला प्रभारी जयन्ती पटेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, बसना विधायक डा सम्पत अग्रवाल, बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर व जिले के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से महासमुंद जिले के मंडलों में प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसमें महासमुंद शहर मंडल का प्रभारी भाजपा नेत्री मोनिका साहू को व सह प्रभारी भाजपा जिला जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी को नियुक्त किया है। सभी नवनियुक्त प्रभारियों व सहप्रभारियों की घोषणा जिला कार्यालय में जिला प्रभारी जयंती पटेल ने बैठक में की है ।

ज्ञात हो की मोनिका साहू पूर्व में खल्लारी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद पर भी रह चुकी है। वही स्वप्निल तिवारी वर्तमान में भाजपा जिला प्रवक्ता व पूर्व में भाजयुमो महासमुंद विधानसभा के प्रभारी भी रहें है। दोनों को संगठन में कार्य करने का अछा अनुभव प्राप्त है। अपनी नियुक्ति पर प्रभारी मोनिका साहू व सहप्रभारी स्वप्निल तिवारी ने संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमे जो जवाबदारी सौंपी है उस पर पूरा खरा उतरने का प्रयास करते हुए संगठन के सभी कार्यों को समय पर पूरा कर संगठन की मजबूती के लिये पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here