Home छत्तीसगढ़ झंडा चौक पंडरी के सामने चला बुलडोजर

झंडा चौक पंडरी के सामने चला बुलडोजर

0

रायपुर :  आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत जोन 3 क्षेत्र में गुरू गोविन्द सिंह वार्ड क्रमांक 29 क्षेत्र अंतर्गत झंडा चौक पंडरी के समीप नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी का शासकीय नजूल भूमि पर किया गया.

अवैध निर्माण नियमानुसार तीन नोटिस देने के पश्चात जेसीबी मशीन की सहायता से अभियान चलाकर तोड़ा गया. याकुब खान और मुन्नवर खान द्वारा शासकीय नजूल भूमि में किया गया अवैध निर्माण नियमानुसार नोटिस देकर तोड़ा गया. कुल लगभग 700 वर्गफीट क्षेत्र में अवैध कब्जा कर बनाये गए 3 मकानों को तोड़कर शासकीय नजूल भूमि को अवैध कब्जामुक्त करवाया गया.

अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान रायपुर तहसीलदार दीवान और रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन में जोन 3 कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, उप अभियंता अक्षय भारद्वाज सहित नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम के सम्बंधित कर्मचारियों की पुलिस प्रशासन बल सहित उपस्थिति रही.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here