Home छत्तीसगढ़ अवैध रेत उत्खनन मरघट खेल मैदान शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने...

अवैध रेत उत्खनन मरघट खेल मैदान शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा:  तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में अवैध रेत उत्खनन, मरघट,खेल मैदान सहित शासकीय भूमियों पर से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जनपद सदस्य सरपंच ग्रामीणों ने लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंच तहसीलदार को ज्ञापन सौंप सप्ताह भर के भीतर कार्यवाही करने की मांग की है। कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में तहसील कार्यालय की घेराव करने की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि ग्राम मुकुंदपुर के खेल मैदान में तुलाराम पिता शिवनंदन, ग्राम अमल भिट्ठी साप्ताहिक बाजार में राधे यादव द्वारा अतिक्रमण किया गया। ग्राम पटकुरा में मरघट की भूमि पर रामप्रसाद यादव पिता ददन यादव के द्वारा अतिक्रमण किया गया वहीं ग्राम बगदर्री में अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाये जाने तथा ग्राम जयपुर में अमर सिंह द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने आदेश जारी के बाद आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

इन तमाम हिन्दुओं को लेकर क्षेत्र के जनपद सदस्य सरपंच व ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंप 07 दिवस के भीतर कार्यवाही करने मांग किया है। अतिक्रमण करियों और रेत माफिया पर कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में तहसील कार्यालय घेराव करने की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान सरपंच बनवारी राम, सरोज कुमार सिंह , जंप सदस्य प्रकाश चंद्र खलखो धर्मेंद्र झरिया सहित अन्य दूसरे जनपद सदस्य तथा बढ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here