चिरमिरी/ एमसीबी : एमसीबी जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (आईपीएस) की प्रेरणा एवं चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह की सक्रिय पहल से आज 51 यूनिट रक्तदान किया गया।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2026 को जिला चिकित्सालय, चिरमिरी में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे आयोजन सफल रहा।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होते हैं और समाज में सेवा व जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।



