Home छत्तीसगढ़ कोड़ेनार ग्राम पंचायत में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की...

कोड़ेनार ग्राम पंचायत में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी; तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा  : किरंदुल रिंग रोड नंबर 4 स्थित ग्राम पंचायत कोड़ेनार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्मजयंती 23 जनवरी (शुक्रवार) को बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोड़ेनार द्वारा तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया है। सरपंच मीना मांडवी व उप सरपंच तपन दास ने बताया के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम आटामी उपस्थित रहेंगे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत कुआंकोडा के अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी, किरंदुल पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह बचेली, पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, किरंदुल एनएमडीसी परियोजना प्रमुख रविंद्र नारायण, एएमएनएस महाप्रबंधक वाई. वी. राघव, वैल्यू किरंदुल मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, बीटीओए के अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। बता दे यह आयोजन न केवल नेताजी के आदर्शों को याद करने का अवसर होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं में खेल एवं संस्कृति के प्रति उत्साह भी जगाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here