Home छत्तीसगढ़ स्पा सेंटर से वसूली मामलाः एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल निलंबित

स्पा सेंटर से वसूली मामलाः एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल निलंबित

0

बिलासपुर – (कैलाश वस्त्रकार) स्पा सेंटर संचालक से अवैध वसूली के मामले में एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। वसूली से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया था। प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर राज्य सरकार के गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान पूरे मामले की विभागीय जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here