रसोई में हल्दी एक मसाले तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आयुर्वेद में ‘औषधियों का राजा’ माना गया है। हम अक्सर रात को दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट हल्दी का गुनगुना पानी पीना आपकी सेहत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है? हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इतना ही नहीं, अगर हल्दी का पानी पीया जाए तो इससे शरीर के टॉक्सिन्स खत्म होते हैं। आइए जानते हैं।
हल्दी का पानी पाचन में करता है सुधार
हल्दी का पानी पित्त के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो खाना को पचाने में मदद करता है। यदि आप अक्सर गैस, सूजन या अपच से परेशान रहते हैं, तो खाली पेट इसका सेवन आपके पाचन मार्ग को साफ और दुरुस्त रखता है।
हल्दी का पीना बढ़ाता है इम्यूनिटी
हल्दी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करता है। इसलिए आप गर्म पानी में हल्दी डालकर पीएं।
हल्दी का पानी वजन घटना में है सहायक
हल्दी शरीर में चर्बी जमने से रोकने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करना आसान हो जाता है।
हल्दी का पानी पीने से त्वचा होती है चमकदार
हल्दी ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे चेहरे के मुहांसे कम होते हैं, बढ़ती उम्र के निशान छिपते हैं और त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।
जोड़ो के दर्द के लिए फायदेमंद है हल्दी का पानी
अगर आपको जोड़ो में दर्द होता है तो आप हल्दी का पानी रोजाना पीएं। इससे आपको फायदे दिख सकते हैं। साथ ही यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है।
हल्दी का पानी बनाने का सही तरीका
- गिलास पानी, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर आधा नींबू और एक चुटकी काली मिर्च।
- गुनगुने पानी में हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इसमें नींबू का रस और काली मिर्च जरूर डालें। उसके बाद पी लें।



