Home छत्तीसगढ़ आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर मनेन्द्रगढ़ में होगा “युवा संगम कार्यक्रम”

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर मनेन्द्रगढ़ में होगा “युवा संगम कार्यक्रम”

0

सुरेश मिनोचा मनेन्द्रगढ़ :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़ नगर में “युवा संगम कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रचेतना, जागरण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। संघ पदाधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम विशेष रूप से 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक और युवतियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक दायित्व और वैचारिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी 2026 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा। कार्यक्रम का स्थान श्री श्याम हेरिटेज चैनपुर मनेन्द्रगढ़ (जिला एमसीबी) निर्धारित किया गया है।

संघ के नगर और खंड स्तर के कार्यवाह ने अधिक से अधिक युवाओं से इस कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि शताब्दी वर्ष में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को दिशा देने वाला और प्रेरणादायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानन्द के विचारों को केंद्र में रखते हुए युवाओं को जागृत करने का प्रयास किया जायेगा। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि यह आयोजन मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण वैचारिक मंच साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here