Home छत्तीसगढ़ शान से लहराया तिरंगा देश भक्ति जज्बे के साथ मनाई गई राष्ट्रीय...

शान से लहराया तिरंगा देश भक्ति जज्बे के साथ मनाई गई राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में देश भक्ति जज्बे के साथ राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी दिन सोमवार को उल्लास के साथ मनाई गई।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में श्रीमति सावित्री दिनेश साहू ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इस मौके पर वार्ड पार्षद रमेश जायसवाल ने समारोह में शामिल जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित नागरिकों तथा जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये गणतंत्र दिवस से जुड़े इतिहास को तफसील से बताया उन्होंने कहा 1947 में देश को आजादी मिली अंग्रेज़ी हुकूमत के गुलामी से निकल कर हम बाहर आए। 1950 ईस्वी हिंदुस्तान मे कैसे संविधान और उसके नियम बनाये गये मुल्क को आज़ाद कराने में किन किन वीर शहीदो ने अपने प्राणो तक की आहुति दी उन जांबाज सेनानीयों का जिक्र किया। जिन्होंने आजाद हिंदुस्तान का सपना आंखों में लिये देश के खातिर अपने प्राणों की आहूति दे दी।
मुल्क को किस किस दौर से गुजरना पड़ा तमाम ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।
उबोधन को आगे बढ़ाते हुए उम्रदराज सेवा निवृत्त शिक्षक मो0 अकबर अली ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बारिकी से समझाया। तथा पीढ़ी दर पीढ़ी से देश में चली आ रही परिवारवाद के संदर्भ में व्याख्यान दिये।

सेवा निवृत्त एल0 एस0 सिसोदिया ने भी अपने सम्बोधन में गणतंत्र दिवस के बारे में भाषण देते हुए नगर में हुये विकास कार्यों का उल्लेख करते मुक्त कंठ से सराहना किया। आजादी के मूल्यों को समझाया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने नगर पंचायत लखनपुर में हुये विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुये सीसी सड़क पुल प्रधानमंत्री आवास मैदान समतलीकरण सौंदर्यीकरण पेंशन राशन जैसे विभिन्न विकास कार्य योजना के उपलब्धियों को गिनाया तथा व्यय राशि के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिये।

यह भी कहा नगर वासियों के मांग को ध्यान में रखते हुए केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री राजेश अग्रवाल की अथक प्रयास से नगर में आडोटोरियम बनाया जाना प्रस्तावित है संभवत जल्द पूरा होगा। दूसरे बिन्दुओं पर अपने विचार साझा किये।मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विद्या सागर चौधरी के आभार प्रकट के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुई। इस मौके पर नपं उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सन्नी बंसल पार्षद रमेश जायसवाल अमित बारी,बघोलन राम उर्मिला खलखो ईश्वर राजवाड़े, निशांत गुप्ता बबलू मझवार स्वच्छता दीदीया सफाई कामगार नगर पंचायत के कर्मचारीगण सम्मानित नागरिक काफी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण किये जाने की श्रृंखला में जनपद पंचायत कार्यालय परिसर लखनपुर में संविधान रक्षा देश की अखंडता का संकल्प लेते हुए अध्य्क्ष श्रीमती शशिकला विक्रम सिंह एवं उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े तथा जंप सदस्यों ने मिलकर तिरंगा फहराया इस मौके पर यतेंद्र पांडेय सुरेश साहू जंप सदस्य श्रीमती मतीबाई राजवाड़े रजनी सिंह नीतू धर्मेन्द्र झारिया सुरेश, चन्दन सिंह,मोहर लाल, भानू राजवाड़े, अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्वैच्छा सिंह, अनुविभागीय अधिकारी(आर ई एस) प्रवीण खलखो कार्यक्रम अधिकारी देवप्रसाद सिंह पैकरा सीता एक्का,करारोपण अधिकारी मनोहर पैकरा लेखापाल सीता एक्का वेदप्रकाश विश्वकर्मा,मनोज कुमार मांझी कर्मचारी गण मौजूद रहे। ध्वजारोहण के अगले कडी में भाजपा कार्यालय में गौरवशाली संविधान की मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रण लेते हुए भाजपाइयो ने गणतंत्र दिवस का तिरंगा फहराया ।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाया। स्थानीय शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं तथा नीजी शैक्षणिक संस्थान नेहरू बाल मंदिर, एचिवहर अंग्रेजी स्कूल गुरुकुल में देश का 77 वा गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया ध्वजारोहण राष्ट्र गान उपरांत भारत माता की झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। “”भारत माता की जय”” “गणतंत्र दिवस अमर रहे” की नारों से धरती आकाश गुंजायमान रहा। स्कूली छात्र छात्राओं ने डीजे साउण्ड सिस्टम पर देश भक्ति धून बजाते नगर भ्रमण किये। प्रभात फेरी स्कूल संस्थाओं में जाकर मुक्कल हुई‌ । शैक्षणिक संस्थानों स्कली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित गीत नृत्य भाषण जैसी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना कार्यालय, तहसील खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग, उद्यान मत्स्य विभाग स्थानीय स्तर के सभी बैंको ,बिजली विभाग वनपरिक्षेत्र कार्यालय सहित दूसरे सरकारी संस्थाओं में संस्था प्रमुखो ने तिरंगा फहराया।

इसके अलावा ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में देश भक्ति जज्बे के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व मनाया ।
नगर पंचायत काम्प्लेक्स में जयप्रकाश साहू शक्ति पांडेय श्रीमती सरस्वती गुप्ता अंजू ठाकुर अमीता चंदेल अन्य दुकान संचालकों ने मिलकर झंडा फहराया। प्रतिक्षा बस स्टैंड में सार्वजनिक रूप से तिरंगा फहराया जाकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। ब्लाक क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण कर राष्ट्र का 77 वा गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया नगर लखनपुर के सबसे समीपस्थ ग्राम पंचायत जूनाडीह में भव्य रूप से गणतंत्र दिवस पर्व मनाई गई। तिरंगा फहराने के बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों को सेव बूदी प्रसाद वितरित की गई तथा उप सरपंच स्वप्निल शर्मा ने उपस्थित लोगों को नास्ते के रूप मे पुड़ी सब्जी खिलाया। पिछले सत्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उम्र दराज लोगों को शाल श्रीफल भेंटकर पंचायत ने सम्मानित करते हुए नया आयाम स्थापित किया था। 74 ग्राम पंचायतों में पहला ऐसा ग्राम पंचायत जूनाडीह है जहां अलग तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। आसपास गांव कस्बों में देश भक्ति जज्बे के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here