Home छत्तीसगढ़ गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, रस्सी खींचते ही जमीन पर...

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, रस्सी खींचते ही जमीन पर गिरा तिरंगा

0

बिलासपुर :  गणतंत्र दिवस के अवसर पर मस्तूरी के पाराघाट स्थित राशि स्टील प्राइवेट लिमिटेड में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक शख्स तिरंगा झंडा फहराने के लिए रस्सी खींचता है, तो तिरंगा गिर जाता है, जिससे कंपनी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। लोग इस घटना को देशभक्ति और अनुशासन के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील बता रहे हैं।

फिलहाल, इस मामले पर कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोग इसकी निंदा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here