हर टूटे दिल को अपनी दर्द भरी आवाज से कुरेदने वाले बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके इस फैसले ने उनके करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है। हालांकि, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अरिजीत जल्द एक नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अरिजीत सिंह जल्द राजनीति में कदम रख सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी बताया गया है कि सिंगर अपने इस पॉलिटिकल करियर की शुरुआत पश्चिम बंगाल की राजनीति से कर सकते हैं।
सिंगिंग छोड़ने के बाद राजनीति में कदम रखेंगे अरिजीत सिंह:-अरिजीत सिंह ने राजनीति में कदम रखने का जोखिम भरा फैसला ले लिया है। हालांकि, उनकी राजनीतिक योजनाओं को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं जिसे लेकर अभी तक अरिजीत या उनकी टीम की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई हैं।
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग:- अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से जरूर संन्यास लिया है लेकिन वो फिल्मों के लिए गाने कंपोज करना नहीं छोड़ेंगे। सिंगर ने अपने एक पोस्ट में बताया था कि वो लंबे समय से इस फैसले को लेने के बारे में सोच रहे थे। काफी वक्त के बाद वो इसे अमल में लाने की हिम्मत जुटा पाए। सिंगर ने कहा कि वह जल्दी बोर हो जाते हैं और एक ही तरह के गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करना उनके लिए मुश्किल हो गया था।



