Home छत्तीसगढ़ देव स्थल सेमल पेड़ में मिले सफेद रंग के तीन दुर्लभ पक्षी,वन...

देव स्थल सेमल पेड़ में मिले सफेद रंग के तीन दुर्लभ पक्षी,वन अमला ने रेस्क्यू कर छोड़ा संजय पार्क

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी अहीरपारा में इन दिनों आस्था जिज्ञासा और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। दरअसल बेलदगी गांव के अहीरपारा स्थित देव स्थल के समीप पुराने सुखे सेमर पेड़ के खोह में 25 जनवरी को सफेद रंग के तीन अजीब पक्षी देखे जाने के बाद बेलदगी सहित आसपास गांव के लोग उन दुर्लभ प्रजाति की परिंदों के दर्शन पूजन करने लगे। अद्भुत तीनों पक्षियो को ग्रामीण पौराणिक (उल्लू पक्षी) गरुड़ प्रजाति के रूप में देख रहे हैं। तथा सेवा सुश्रुवा करने संकल्पित है। वन विभाग को जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों के हिदायत पर वन अमला बेलदगी गांव पहुंची और तीनों पक्षियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर संजय पार्क अम्बिकापुर में छोड़ दिया है।

तीनों दुर्लभ पक्षी ग्रामीणो के आस्था के केन्द्र बन गये हैं। विशेष लगाव है।आसपास के ग्रामीण उन परिंदों के पूजा अर्चना करने शुरू कर दिये थे। वन कर्मियों द्वारा पक्षियों को पार्क ले जाने के बाद से आस्था को ठेस पहुंचाने जैसी बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है गांव के आस्थावान नाराज लोग 30 जनवरी दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के नीज निवास लखनपुर पहुंचे उनके नहीं मिलने की स्थिति में उनके बड़े भाई जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल से दुर्लभ परिंदों के संबंध में चर्चा करते हुए तीनों पक्षी को वापस देवस्थल में लाकर छोड़ने की मांग किये ।
ग्राम वासियों का आरोप है कि वन विभाग हमारे श्रद्धा आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।अगर पक्षियों को पुनः वन विभाग द्वारा देव स्थल लाकर नही छोड़ा गया तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here