Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 38 अधिकारियों को नई पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 38 अधिकारियों को नई पोस्टिंग

0

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इसमें 38 अनुभाग अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है. इस संबंध में जीएडी ने आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विभिन्न विभागों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में गृह, वित्त, जल संसाधन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, चिकित्सा शिक्षा विभाग, परिवहन, खनिज साधन, मछली पालन, लोकभवन सचिवालय समेत कई अन्य विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.

देखें आदेश की कॉपी

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here