Home मनोरंजन सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, आठ दिनों में पार किया 320 करोड़...

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, आठ दिनों में पार किया 320 करोड़ रुपये का आंकड़ा….

0

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखा रही है। सालों के इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर लौटने के बाद इस फिल्म ने दर्शकों को ही नहीं बल्कि स्टार्स के भी दिल जीतने में कामयाब रही है। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाकर रखी है। रणवीर सिंह की धुरंधर और अब रानी मुखर्जी की मर्दानी से टक्कर के बावजूद बॉर्डर 2 की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने अब तक टोटल कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

बॉर्डर 2 ने बढ़ाया दर्शकों का क्रेज:- बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में देशभक्ति, इमोशन और एक्शन का ऐसा मेल देखने को मिला है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। यही वजह है कि ओपनिंग वीकेंड के बाद भले ही कमाई में हल्की गिरावट आई हो, लेकिन फिल्म ने पहले हफ्ते में ही दुनिया भर में 320 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

भारत में 8वें दिन भी बनी रही पकड़:- अगर इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन फिल्म ने करीब 10.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इसके साथ ही भारत में बॉर्डर 2 का कुल नेट कलेक्शन 235 करोड़ रुपये हो गया है।

अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:- बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि पांचवें दिन कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा। छठे दिन फिल्म ने 13 करोड़ रुपये और सातवें दिन 11.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आठवें दिन 10.75 करोड़ रुपये के साथ फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 235 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बड़ी फिल्मों की सिनेमाघरों में मौजूदगी के वाबजूद अभी भी फिल्म की लगातार कमाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here