Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत CSPDCL का जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम आयोजित…

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत CSPDCL का जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम आयोजित…

0

कोमल ग्वाला, अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर,31 जनवरी 2026:- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा जशपुर शहर एवं जशपुर ग्रामीण वितरण केंद्रों में जन-जागरूकता एवं सेवा-उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा राज्य की विद्युत व्यवस्था में किए गए नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सौर ऊर्जा के उपयोग, स्मार्ट मीटर प्रणाली, विद्युत सुरक्षा उपायों एवं उपभोक्ता सेवा सुधार से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि राज्य की उपलब्धियों और विकास यात्रा का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि CSPDCL राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सस्ती, सुरक्षित एवं सतत विद्युत सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी श्री विनोद पंडित, श्री लुकमान खान, श्री दिनेश कुमार त्रिपाठी, श्री अविनाश खेस सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी, सभी वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here