Home छत्तीसगढ़ भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती; सेवा और...

भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जयंती; सेवा और समरसता का संकल्प

0

राधेश्याम सोनवानी गरियाबंद:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मन चंगा तो कठौती में गंगा: समरसता का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में अमूल्य योगदान दिया। उनकी वाणी और विचार आज भी हमें ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उनका प्रसिद्ध कथन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज के समय में भी नैतिकता और शुद्ध आचरण का सबसे बड़ा मंत्र है।

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने अंत्योदय और जनकल्याण पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार संत रविदास जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सपने को साकार कर रही है। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति (अंत्योदय) को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
संत रविदास जी की जीवनी और उनके भजनों का स्मरण समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी है

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा उत्त्तम राजवंशी , महामंत्री चैन सिंह कश्यप , जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके , कोषाध्यक्ष अजय रोहरा , जिला प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी , जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर , नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव , मंडल अध्यक्ष गरियाबंद सुमित पारख , मंडल अध्यक्ष बिन्द्रानवागढ़ धनराज विश्वकर्मा , मंडल महामंत्री बिन्द्रानवागढ़ धनंजय नेताम , नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन , बिंदु सिन्हा , बलदेव सिंह हुंदल , अनूप भोंसले, नंदास्वामी , पारस ठाकुर , उत्त्तम राजवंशी , चैनसिंह कश्यप , फारुख चौधरी , इतवारी राम देवांगन , रेणुका साहू , पुष्पा साहू , मंजरी गुप्ता , प्रियंका सोनी , संजू साहू , विष्णु मरकाम , अमित वखारिया , रवि चंद्राकर , पप्पू ठाकुर , मानव निर्मलकर , राज डे , अमर सिंह ठाकुर , भीम निषाद इत्यादि उपस्थित थे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here