नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो गुटों के बीच झड़प देखने को मिली है। मामला इतना बढ़ गया कि इलाके में हिंसा छिड़ गई। इस दौरान बम फेंके गए और जमकर गोलीबारी भी हुई। हिंसा में 2 लोग घायल हैं।
ये हिंसा दक्षिणी कोलकाता के गोलपार्क इलाके में हुई। रबींद्र सरोबर पुलिस स्टेशन ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
10 लोग गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, “मामला काफी हद तक नियंत्रण में है। आज सुबह 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कई जगहों पर छापेमारी जारी है। इस हिंसा में कई अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है।”
पुलिस का कहना है-
हिंसा के दौरान पेट्रोल बम फेंके गए और कम से कम एक राउंड की फायरिंग की गई थी। इलाके से खाली कारतूसें और छर्रे बरामद किए गए हैं।
CCTV खंगाल रही पुलिसहिंसक भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला करने की कोशिश की थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता ने मौके का दौरा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



