
नई दिल्ली : धुरंधर 2 का टीजर रिलीज होने के बाद इसके बारे में खूब चर्ची की जा रही है। अब धुरंधर द रिवेंज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मूवी में बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस अहम भूमिका अदा करती हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं वह कौन है।
रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि धुरंधर द रिवेंज में यामी कैमियो रोल में नजर आएंगी और इसके लिए उन्होंने 5 दिनों का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा किया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में धुरंधर के समय यामी गौतम की जो ख्वाहिश अधूरी रह गई थी और वह उनके पति डायरेक्टर आदित्य धर की धुरंधर 2 के जरिए पूरी होने जा रही है।
इससे पहले ये भी खबर सामने आ चुकी है कि अभिनेता विक्की कौशल भी रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में कैमियो किरदार में नजर आएंगे। जबकि फिल्म में बड़े साहब की भूमिका में कौन सा एक्टर दिखेगा, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है। बता दें कि इस साल की सबसे चर्चित फिल्म के बारे में जिक्र किया जाए तो वह निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर 2 है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर मूवी का लेटेस्ट टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।



