
रायपुर : राज्य सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री एवं पंजीयन सेवाओं को सुलभता और समयबद्ध रूप उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रजिस्ट्रीकरण अधिनियम- 1908 के प्रावधानों के तहत चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।
जारी आदेश के अनुसार भखारा जिला धमतरी, लवन तहसील मुख्यालय जिला बलौदा बाजार भाटापारा, बिलासपुर के सकरी एवं राजकिशोर नगर जिला बिलासपुर में नए पंजीयन कार्यालय खोले जाएंगे। जिसके लिए राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है।



