Home स्वास्थ्य वजन घटाने से लेकर स्किन तक के लिए बेहद फायदेमंद है पिंक-टी…

वजन घटाने से लेकर स्किन तक के लिए बेहद फायदेमंद है पिंक-टी…

0

आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और टेंशन के बीच खुद को फिट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में अक्सर लोग दूध वाली चाय के ऑप्शन  के रूप में ‘ग्रीन टी’ या ‘ब्लैक टी’ चुनते हैं।  लेकिन क्या आपने कभी गुलाब चाय के बारे में सुना है? गुलाबी चाय जितना खुशबूदार होती है, उतनी ही फायदेमंद भी मानी जाती है। आपको बता दें,  आयुर्वेद में भी गुलाब के गुणों के बारे में बताया गया है।  अब ऐसे में आपको गुलाबी चाय यानी कि गुलाब की चाय पीने के फायदे के बारे में बताते हैं। ताकि आप घर पर खुद से बना सकें।

वजन घटाने में मददगार है गुलाबी चाय:- गुलाब की चाय में कैफिन कम होती है और इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है। यदि आप भोजन के बीच में इसे पीते हैं, तो यह बार-बार लगने वाली भूख को शांत करती है, जो वजन कम करने में काफी सहायक है।

ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद है गुलाबी चाय:- गुलाब की पंखुड़ियों में विटामिन A और E भरपूर मात्रा में होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, ये एंटी-एजिंग को कम करने में मदद करता है और स्किन हाइड्रेटेड रहता है। इसका नियमित सेवन से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और मुहांसों की समस्या कम होती है।

टेंशन और एंग्जायटी से मिलती है राहत:-  गुलाब की खुशबू आपके दिमाग को शांत करने वाली मानी जाती है। एक कप गर्म रोज-टी पीने से थकान कम होती है और नींद में सुधार होता है। यह डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को कम करने के लिए एक बेहतरीन एरोमाथेरेपी की तरह काम करती है।

गुलाब की चाय बढ़ती है इम्यूनिटी:- गुलाब में विटामिन C की मात्रा काफी अधिक होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती है। संक्रमण, सर्दी और जुकाम से बचने के लिए यह एक बढ़िया हर्बल ड्रिंक है।

गुलाब की चाय कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह धो लें ताकि धूल मिट्टी निकल जाए।
  • एक पैन में पानी उबालें।
  • पानी उबलने पर इसमें पंखुड़ियां और दालचीनी पाउडर डालें।
  • इसे 3-5 मिनट तक धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी का रंग गहरा न हो जाए और पंखुड़ियां अपना रंग न छोड़ दें।
  • गैस बंद करें और चाय को छान लें।
  • हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाएं और फिर पीएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here