
भगवान शिव को ‘भोलेनाथ’ कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। उनकी आराधना सरल और प्रभावशाली मानी जाती है। केवल जल, बेलपत्र या धतूरा चढ़ाने मात्र से वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर कुछ विशेष अनाज चढ़ाकर न सिर्फ पुण्य लाभ पाया जा सकता है, बल्कि जीवन की जटिल समस्याओं से भी मुक्ति मिल सकती है? शास्त्रों और ज्योतिष परंपरा में शिवजी को अनाज अर्पित करने का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि हर अनाज किसी विशेष ग्रह और जीवन के किसी खास क्षेत्र को प्रभावित करता है।
काले तिल:-काले तिल का विशेष स्थान है. माना जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में शनि, राहु, और केतु अशुभ अवस्था है, तो काले तिल संबंधी उपाय करना लाभकारी होता है. इतना ही नहीं काले तिल चढ़ाने से व्यक्ति को कालसर्प दोष, शनि की साढ़े साती और ढैय्या से भी छुटकारा मिल जाता है. इसके साथ सुख-समृद्धि, धन- ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.
जौ:- जिन लोगों के जीवन में लंबे समय से कठिनाइयां बनी हुई हैं, उनके लिए जौ चढ़ाना लाभकारी है। इससे न केवल समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि सुख और समृद्धि भी बढ़ती है।
गेहूं:- अगर आप संतान की इच्छा रखते हैं या संतान की तरक्की चाहते हैं, तो शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाएं। ये सुयोग्य संतान दिलाने के साथ-साथ विवाह में आ रही बाधाओं को भी दूर करता है। विवाहित दंपत्ति को ये उपाय अवश्य करना चाहिए।
चना दाल:- शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाने से अज्ञात ऋण या पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है। ये उन लोगों के लिए उत्तम उपाय है जो आर्थिक बोझ से दबे हुए हैं।
मूंग दाल:- अगर आपके मन में कोई विशेष इच्छा है, तो मूंग की दाल चढ़ाना अत्यंत फलदायी है। इससे सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
अरहर की दाल:- शिवलिंग पर पीली अरहर की दाल चढ़ाने से शरीर, मन और धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं। यह उपाय नौकरी में सफलता और बुध ग्रह को अनुकूल बनाने में भी मदद करता है।
काली उड़द:- यदि आपके जीवन में शनिदेव की अशुभ छाया है, तो शिवलिंग पर काली उड़द की दाल चढ़ाना विशेष रूप से लाभकारी है। इससे शनिदोष के प्रभाव कम हो जाते हैं और जीवन में स्थिरता आती है।



