
मेघालय : मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में घातक विस्फोट हुआ है, जिसकी चपेट में आकर 10 मजदूरों की मौत हो गई है।घटना म्यूंसिंगट-थांग्सको क्षेत्र में हुई है। अभी कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं, जिनको अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।धमाके की सूचना पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य चलाया जा रहा है।



