Home छत्तीसगढ़ खूंखार गांजा तस्कर गिरफ्तार, बचने के लिए पुलिस टीम पर किया था...

खूंखार गांजा तस्कर गिरफ्तार, बचने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला

0

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सांकरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उन खूंखार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने गांजा तस्करी के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था और ड्यूटी पर तैनात जवानों को वाहन से कुचलने का प्रयास किया था.

घटना 23 जनवरी 2026 की है, जब सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ईको कार (MP05 ZE 8685) में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है. नेशनल हाईवे पर जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो तस्करों ने वाहन रोकने के बजाय पुलिस स्टाफ को कुचलने की नीयत से कार की रफ्तार बढ़ा दी. इस दौरान तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिस की गाड़ी से जा टकराई, जिससे पुलिस का वाहन भीषण आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. आरोपी मौका पाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे, जिसमें से 39.680 किलो गांजा बरामद किया गया था.पुलिस ने टेक्निकल डेटा एनालिसिस और सूक्ष्म इन्वेस्टिगेशन के जरिए तस्करों का पीछा किया. विशेष टीम ने मध्यप्रदेश में दबिश देकर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा:

राकेश चौकसे (चालक): निवासी नरसिंहपुर, म.प्र..

मोनू राय (वाहन स्वामी): निवासी होशंगाबाद, म.प्र.. मोनू राय ही इस गिरोह का फॉरवर्ड लिंक है, जो पिछले डेढ़ साल से गांजा पुड़िया बनाकर बेचने का काम कर रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here