Home देश बलूच विद्रोहियों का पाकिस्तानी सेना पर कहर, पांच दिन में मार गिराए...

बलूच विद्रोहियों का पाकिस्तानी सेना पर कहर, पांच दिन में मार गिराए 310 पाक सैनिक

0

 नई दिल्ली: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ‘आपरेशन हेरोफ’ के दूसरे चरण में पाकिस्तानी सेना पर कहर बरपा रही है।

पिछले पांच दिनों से जारी आपरेशन में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के 310 सैनिक मार गिराए हैं। बीएलए के एक प्रवक्ता ने यह दावा किया है। जबकि पाकिस्तानी सेना ने 216 विद्रोहियों को ढेर करने का दावा किया है।

प्रांत में पिछले शनिवार को ‘आपरेशन हेरोफ’ का दूसरा चरण शुरू किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना और पुलिस बलों को निशाना बनाया जा रहा है।

बीएलए ने पांच दिन में 310 पाक सैनिक मारे

बीएलए ने इस आपरेशन का पहला चरण अगस्त, 2024 में शुरू किया था। बलूच भाषा में ‘हेरोफ’ शब्द का अर्थ काला तूफान होता है।बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान में दावा किया कि बीएलए के लड़ाके प्रांत में विभिन्न स्थानों पर अपना नियंत्रण बनाए हुए हैं और कई मोर्चों पर पाकिस्तानी बलों के प्रयासों को विफल कर दिया है।

पाकिस्तानी सेना, फ्रंटियर कोर, पुलिस, आतंक रोधी विभाग और सेना समर्थित समूहों को विभिन्न इलाकों में दबाव, संचालन संबंधी नाकामियों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रारंभिक आकलनों के हवाले से दावा किया कि अब तक के आपरेशन में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और सहयोगी इकाइयों के कम से कम 310 सैनिक मारे गए हैं। जबकि बीएलए के 46 लड़ाकों की जान गई है।

पाकिस्तानी सेना ने 216 विद्रोहियों को ढेर करने का दावा कियाप्रेट्र के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को बलूचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ अपने अभियान के समापन की घोषणा की और यह दावा किया कि प्रांत में कई स्थानों पर किए गए हमलों के जवाब में चलाए गए अभियान में 216 विद्रोही ढेर किए गए और 36 नागरिकों की जान गई।

जबकि 22 सैनिक भी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आइएसपीआर) ने एक बयान में 26 जनवरी से शुरू किए गए अभियान को सफल करार दिया।

जबकि रायटर के अनुसार, बलूचिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमलों में 45 सैनिक और 40 नागरिक मारे गए हैं।-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here