Home स्वास्थ्य शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो हो सकते हैं डायबिटीज के...

शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो हो सकते हैं डायबिटीज के संकेत, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक बेहद आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। इसे ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि कई बार इसके लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाते। अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह शरीर के अन्य अंगों जैसे किडनी, आंखों और दिल को नुकसान पहुंचा सकती है।  अब ऐसे में डायबिटीज के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए? आइए जानते हैं।

डायबिटीज मरीजों को क्या खाना चाहिए?

1. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं – पालक, मेथी, बथुआ और करेला ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हैं।

2. साबुत अनाज खाएं – चोकर वाला आटा, ओट्स, ब्राउन राइस और बाजरा का सेवन करें।

3. प्रोटीन युक्त आहार- दालें, पनीर, अंडा और सोयाबीन ऊर्जा के अच्छे स्रोत हैं।

4. फल- जामुन, पपीता, अमरूद और सेब खा सकते हैं।

5. मेथी दाना- सुबह खाली पेट मेथी के पानी का सेवन इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है।

डायबिटीज मरीजों को क्या खाने से बचना चाहिए? 

.चीनी और मीठे ड्रिंक्स- मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस से बचें।

.मैदा और रिफाइंड फूड – समोसा, पिज्जा, बिस्किट और सफेद ब्रेड जहर समान हैं।

.ज्यादा मीठे फल- आम, केला, अंगूर और चीकू का अधिक सेवन न करें।

.तली-भुनी चीजें- समोसे, पकौड़े और जंक फूड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं।

डायबिटीज मरीज 30 मिनट वॉक जरूर करें:- सिर्फ डाइट ही नहीं, बल्कि जीवनशैली भी जरूरी है। रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक या योग करें। तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समय-समय पर अपने ब्लड शुगर की जांच करवाते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here