Home छत्तीसगढ़ घुई डांडपारा में आंगनबाड़ी खोले जाने की मांग केंद्र नहीं होने से...

घुई डांडपारा में आंगनबाड़ी खोले जाने की मांग केंद्र नहीं होने से महिला बच्चे योजना लाभ से वंचित

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा जिले के विकास खंड मैनपाट/ लखनपुर सरहदी ग्राम डांडकेसरा के घुई डांड पारा में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने से बसाहट के महिला बच्चों को शासन के योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बस्ती वालो ने घुई डांड पारा में आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग की लम्बे समय से करते आ रहे हैं । ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक घुई डांड पारा में लगभग दो दर्जन से अधिक परिवार निवासरत है और प्रत्येक घरों में दो से तीन बच्चे हैं आंगनबाड़ी केंद्र नहीं होने से 2 किलोमीटर दूर पद यात्रा कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र जाने में कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

लंबे समय से आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग किये जाने के बाद मुहल्ले में आंगनवाड़ी भवन निर्माण हेतु स्वीकृती मिली जिसका निर्माण विगत 7 वर्षों पहले ग्राम पंचायत एजेंसी के द्वारा भवन निर्माण का कार्यारंभ हेतु फाउंडेशन की खुदाई की गई। निर्माण एजेंसी द्वारा कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आंगनवाड़ी भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। लगभग 110000 रुपए राशि भी आहरण कर लिया गया। जिसे लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की गई थी शिकायत के बाद जांच हुई जांच में निर्माण एजेंसी पर लगभग 110000 रुपये राशि की वसूली हेतु नोटिस जारी किया गया था।

आंगनवाड़ी भवन नहीं बनने से समस्या आज भी जस का तस बना हुआ है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने मांग किया है जिससे महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं का लाभ यहां के निवासी महिला बच्चों को मिल सके।

बयान –
परियोजना अधिकारी असीम शुक्ला
परियोजना अधिकारी असीम शुक्ला से बात करने पर उन्होंने कहा कि मौका जांच करने उपरांत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा पंचायत ग्राम सभा प्रस्ताव मंगवाकर आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाने हेतु पहल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here