Home छत्तीसगढ़ घाघरा पंचायत में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नवनियुक्त ब्लॉक व मंडलम अध्यक्षों का...

घाघरा पंचायत में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: नवनियुक्त ब्लॉक व मंडलम अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत, संगठनात्मक एकता का दिखा संदेश

0


मनेन्द्रगढ़ :  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ (ग्रामीण) के तत्वावधान में घाघरा पंचायत में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष और मंडलम अध्यक्षों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की एकजुटता, सक्रियता और भविष्य की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि जब से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी रामनरेश पटेल को सौंपी गई है तब से ग्रामीण अंचल में कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

विगत दिनों केल्हारी में कलेक्ट्रेट घेराव, मनरेगा बचाओ आंदोलन, धान खरीदी को लेकर सांकेतिक चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन जैसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन ने संगठन की मजबूती को दर्शाया है। इस अवसर पर कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे दृश्य भी देखने को मिले जब वैचारिक रूप से लंबे समय से एक-दूसरे के विरोधी रहे पूर्व विधायक गुलाब कमरो और पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह एक ही मंच पर ना सिर्फ उपस्थित हुए बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर गर्मजोशी के साथ संगठनात्मक एकता का संदेश भी दिया साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सर्व आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरण सिंह ने भी मंच साझा किया।

विधानसभा विधायक विहीन हो गई है– गुलाब कमरो

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि आज भरतपुर सोनहत विधानसभा विधायक विहीन हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय प्रचार में गाए गए गीत “तुम तो ठहरे परदेशी, साथ क्या निभाओगे” आज पूरी तरह सच साबित हो रहे हैं, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद विधायक क्षेत्र से दूर नजर आ रही हैं।

रोजगार और धान खरीदी ठप – डॉ. विनय शंकर सिंह

पूर्व जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई भी रोजगार मूलक कार्य नहीं चल रहा है। धान खरीदी बंद होने से किसान और मजदूर पलायन को मजबूर हैं।

महतारी वंदन योजना में अनियमितता – अशोक श्रीवास्तव

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने महतारी वंदन योजना को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाएं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। कई महिलाओं के खाते होल्ड कर दिये गये हैं। राशि आने के बावजूद पैसा निकाला नहीं जा पा रहा। उन्होंने पूछा कि चुनाव के बाद योजना में नये हितग्राहियों को क्यों नहीं जोड़ा गया।

आपसी मतभेद भूलकर संगठन मजबूत करें – रामनरेश पटेल

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी आपसी मतभेद भुलाकर संगठन के लिए काम करें और प्रदेश में पुनः जनहितैषी कांग्रेस सरकार का गठन करें। उन्होंने आरोप लगाया कि ना तो किसानों को कृषि अनुदान मिल रहा है और ना ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। लगभग 20 प्रतिशत किसान अब भी धान बिक्री से वंचित रह गये हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य मकसूद आलम
मनेंद्रगढ़ शहरी ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू, मंडलम
अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, आनंद राय, राजाराम कोल, देवेन्द्र, अमर सिंह, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष अमोल सिंह, शोभन सिंह, राजकुमार पूरी,
बीरभान सिंह, संत लाल बीरबली, अहमद अली,
लक्ष्मण गुर्जर, विमल हितकर, कुंवर सिंह बांशलाल, शमीम अहमद,जितेंद्र मिश्रा, नजूरियास एक्का, शुभकरण सिंह बैशाखू, लल्ला, प्रेमदीन, हीरा सिंह,
भैयालाल, मोहर लाल, भगवान सिंह, कुंवर सिंह, शिवप्रसाद, कमल, मनोज, कमला, मन्नू, अज्जू रवि, दिगंबर, बसंत, रामबहोर, राजू, जगदीश, अराधना, अजमेर, एहतेशाम इमामुद्दीन, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here