Home छत्तीसगढ़ जब मंच बना जागरूकता का माध्यम,सड़क सुरक्षा माह में संकुल पिपरिया की...

जब मंच बना जागरूकता का माध्यम,सड़क सुरक्षा माह में संकुल पिपरिया की शानदार जीत

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी : सड़क केवल मंज़िल तक पहुँचने का रास्ता नहीं बल्कि जिम्मेदारी का भी परिचायक है। इसी सोच को साकार करता नजर आया 37वां सड़क सुरक्षा माह। जिला पुलिस एमसीबी द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत जिले के स्कूलों में निबंध, भाषण, नुक्कड़ नाटक, कविता, नृत्य एवं संगीत जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं जिनमें संकुल केंद्र पिपरिया ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के छात्र मनीष और उनके साथियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का सशक्त संदेश देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं शासकीय हाई स्कूल भल्लौर की छात्रा संगम ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान जबकि कु. दुर्गावती ने कविता लेखन में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह उपलब्धि केवल एक प्रतियोगिता की जीत नहीं बल्कि वर्षों की निरंतर जागरूकता का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनोद पांडे के नेतृत्व में वर्ष 2018 से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर लगातार आठ वर्षों से सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित कर नियमों के प्रति प्रेरित किया जाता रहा है। संकुल केंद्र पिपरिया की प्राचार्य सुष्मिता सालोमन ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है और इसे जीवन की आदत बनाया जाना चाहिये। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संगीता तिवारी (सांस्कृतिक प्रभारी) एवं शर्मिष्ठा दत्ता का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर उषा किरण सिंह, जरीना परवीन, अबुल कमर, शासकीय हाई स्कूल भल्लौर के प्राचार्य डी.पी. रौतिया, माधुरी तिर्की, शिवनारायण यादव, रिश्ता राय (सांस्कृतिक प्रभारी) एवं अमित जायसवाल सहित अन्य शिक्षकों ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here