
कोरिया : कोरिया जिले में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत अकुशल श्रम से स्वरोजगार की ओर आगे बढा़ने के लिए युवा श्रमिकों को कौशल विकास हेतु निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिले में बड़ी संख्या में प्रगतिरत प्रधानमंत्री आवास योजना के बड़े लक्ष्य के लिए ग्राम पंचायतों में राजमिस्त्री उपलब्ध हो सकें इसके लिए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण निरंतर प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आर सेटी के माध्यम से आफलाइन मोड में मनरेगा अंतर्गत प्राजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत प्रदान किया जा रहा है।
’ प्रोजेक्ट उन्नति 2.0’
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजागार गांरंटी योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत परिवार को 100 कार्यदिवस का अकुशल रोजगार प्रदान किया जाता है। योजनांतर्गत पंजीकृत परिवारों के ऐसे युवा जो निरंतर 60 दिन से अधिक का अकुशल श्रम करते रहते हैं उन्हे प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास किया जा रहा है। जिससे वह बेहतर आजीविका स्तर पर आगे बढ़ सकें।
’ राजमिस्त्री का प्रशिक्षण’
प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत इस बार 35 युवाओं को सोनहत जनपद पंचायत से लिया गया है। इन्हे राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आरसेटी के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में सोनहत जनपद की ग्राम पंचायत सोनहत के ही युवा शामिल हैं। विदित हो कि प्रोजेक्ट उन्नति के तहत जनपद पंचायत सोनहत में 105 श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसमें से 70 युवा प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार से जुड़ गए हैं। अब यह अंतिम बैच के युवा मैदानी स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
’एक माह बाद होंगे राजमिस्त्री’
प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत आरसेटी के माध्यम से मैदानी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रतिदिन मैदानी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। गत 3 फरवरी से आरंभ हुए राजमिस्त्री का यह प्रशिक्षण आगामी 4 फरवरी को पूर्ण हो जाएगा और उसके बाद अकुशल श्रमिक कहलाने वाले युवा प्रशिक्षित राजमिस्त्री हो जाएंगे।
’प्रधानमंत्री आवास को मिलेगी गति’
जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य को समय-सीमा में पूर्णता के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षित राजमिस्त्री की आवश्यकता को देखते हुए प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत निरंतर युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में हमें प्रधानमंत्री आवास निर्माण को और गति देने में सहूलियत होगी।



