Home स्वास्थ्य वजन घटाने में बेहद असरदार है ये फल, जानें कब और कैसे...

वजन घटाने में बेहद असरदार है ये फल, जानें कब और कैसे खाएं…

0

वजन का बढ़ना आज के समय की एक बड़ी समस्या बन चुका है। लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और सख्त डाइट फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनानास खाने से आपका वजन कम हो सकता है। खट्टा-मीठा और रसीला अनानास न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि यह फैट बर्न करने वाले गुणों से भी भरपूर है। आइए विस्तार से जानते हैं कि अनानास वजन घटाने में कैसे मदद करता है और इसके सेवन का सही तरीका क्या है।

वजन घटाने में अनानास है सबसे असरदार:- अनानास में कुछ ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं जो इसे ‘वेट लॉस फ्रेंडली’ फल बनाते हैं। अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक शक्तिशाली एंजाइम होता है। यह एंजाइम शरीर में प्रोटीन को पचाने में मदद करता है और पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करते हैं।

अनानास खाने का सही समय क्या है:- अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह के समय अनानास का सेवन मेटाबॉलिज्म को किक-स्टार्ट देता है। एक्सरसाइज के बाद शरीर को रिकवरी की जरूरत होती है। अनानास में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और एंजाइम मांसपेशियों की थकान दूर करने में मदद करते हैं। लंच में भी आप अनानास खा सकते हैं। रात के समय अनानास खाने से बचें।

अनानास कैसे खाएं:- फल को काटकर सीधा खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इससे आपको पूरा फाइबर मिलता है। अगर आप जूस पी रहे हैं, तो घर पर बना बिना चीनी वाला जूस ही पिएं। आप दही या चिया सीड्स के साथ अनानस की स्मूदी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बन सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here