Home छत्तीसगढ़ माँ महामाया मंदिर परिसर बनेगा सामाजिक समरसता का साक्षी, 189 बेटियों का...

माँ महामाया मंदिर परिसर बनेगा सामाजिक समरसता का साक्षी, 189 बेटियों का होगा सम्मानपूर्वक विवाह

0

सुरेश मिनोचा एमसीबी : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला स्तर पर प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम 10 फरवरी 2026 को भव्य रूप से संपन्न कराया जाना है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं से कुल 189 जोड़ों के आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें मनेंद्रगढ़ से 56, भरतपुर से 60, खड़गवां से 54 तथा चिरमिरी से 19 जोड़े शामिल होंगे । यह आयोजन शासन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक एवं सामूहिक स्वरूप में संपन्न कराया जा रहा है।

माँ महामाया मंदिर परिसर में होगा ऐतिहासिक आयोजन, जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में यह भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन माँ महामाया मंदिर प्रांगण चनवारीडांड खड़गवां में आयोजित किया जाएगा, जहां 189 जोड़ों का विधिवत वैवाहिक संस्कार संपन्न होगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में ज्योत्सना महंत एवं रेणुका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में राम नरेश राय महापौर नगर पालिक निगम चिरमिरी, श्रीमती यशवंती सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत एमसीबी, श्रीमती प्रतिमा यादव नगर पालिका अध्यक्ष एमसीबी, श्रीमती जानका बाई कुसरो अध्यक्ष जनपद पंचायत एमसीबी, श्रीमती श्याम बाई कुसरो अध्यक्ष जनपद पंचायत खड़गवां, श्रीमती ललीता रामा यादव अध्यक्ष नगर पंचायत खोंगापानी, श्रीमती रीमा यादव अध्यक्ष नगर पंचायत झगराखाण्ड, माया प्रताम सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत भरतपुर, बीरेंद्र सिंह राणा अध्यक्ष नगर पंचायत नई लेदरी, कौशल पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत जनकपुर, सुखीत लाल अगरिया सरपंच खड़गवा सहित जिला एवं जनपद पंचायतों तथा नगर निकायों के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here