Home छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला धमतरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा के प्रथम बार नगरी मंडल आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम नगर पंचायत नगरी के बजरंग चौक में आयोजित हुआ, जिसे भाजपा नगरी मंडल एवं युवा मोर्चा मंडल नगरी द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा का आतिशबाजी एवं फूलों की मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में शुभांग मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि “युवा शक्ति के माध्यम से ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार किया जा सकता है। नारे केवल बोलने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारना हम सभी युवाओं की जिम्मेदारी है।”कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका मैं अक्षरशः पालन करते हुए प्रत्येक नगरी मंडल के 70 बूथों में प्रवास करूंगा। मेरा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए, भारतीय जनता युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत किया जाए तथा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाया जाए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक, राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी एवं राजेश नाथ गोसाई नर्सिंग मरकाम दीनदयाल सेन पार्षद अश्वनी निषाद देवचरण ध्रुव चेलेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव राजा पवार असकरण पटेल चित्रांश नागवंशी मोरध्वज सेन मोनू साहू यशवंत साहू नीलम साहू संजय सारथी सहित धमतरी जिला मंत्री दिग्विजय सिंह ध्रुव जी, जिला कोषा अध्यक्ष युवराज मरकाम जी, सोशल मीडिया प्रभारी ओमेश यादव जी, भोतली मंडल अध्यक्ष धनेंद्र साहू जी, शहर मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चंद्राकर जी, साथी युवा कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा जी,आयुष दीवान, राजा शर्मा, अर्पित ठाकुर, ओम थवाईत, शिवांश पटवा, सत्यम सिन्हा,तुषार साहु उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here