Home क्रिकेट BCCI ने की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा, रोहित शर्मा-विराट कोहली...

BCCI ने की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट की घोषणा, रोहित शर्मा-विराट कोहली कैटेगरी B में और सिर्फ 3 खिलाड़ी कैटेगरी A में

0
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार ( 9 फरवरी) को नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) को बी कैटेगरी में रखा गया है। बता दें कि कोहली और रोहित तीन इंटरनेशनल फॉर्मेट में से सिर्फ एक ही खेलते हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2025 से 30 सितंबर, 2026 तक के लिए हैं। इससे पहले दोनों खिलाड़ी ए प्लस कैटेगरी में हुआ करते थे।

कैटेगरी ए जो सबसे टॉप है, उसमें सिर्फ तीन खिलाड़ी ही हैं, वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जो मौजूदा टेस्ट टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ए प्लस ग्रेड शामिल नहीं है, जो 2024-25 की लिस्ट में था। कोहली, रोहित, बुमराह और जडेजा उस ग्रेड में चार खिलाड़ी थे।

पिछली बार के मुकाबले गिल को इस लिस्ट में फायदा हुआ है, उन्हें पिछले साल टेस्ट औऱ वनडे टीम की कप्तानी मिली थी।

टी-20 इंटरनेशनल टीम के कप्तान कप्तान सूर्यकुमार यादव कैटेगरी बी में हैं, जिसमें टेस्ट विकेटकीपर और उप-कप्तान ऋषभ पंत, बल्लेबाज केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वॉशिंगटन सुंदर, स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं।

ऑलराउंडर अक्षर पटेल को के कैटेगरी बी से डाउनग्रेड कर कैटेगरी सी में डाला गया है। बता दें कि वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के अहम खिलाड़ी हैं और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के उप-कप्तान भी हैं।

कोई भी नया खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया गया है, और कुल मिलाकर पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट 34 खिलाड़ियों से घटाकर 30 कर दी गई है। सीनियर तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी, जो 2024-25 की लिस्ट में ग्रेड ए में थे, और सरफराज खान, रजत पाटीदार और मुकेश कुमार (सभी ग्रेड सी) को मौजूदा लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

2025-26 के लिए बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की लिस्ट

कैटेगरी ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जड़ेजा।

कैटेगरी बी: वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।

कैटेगरी सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, बी साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here