Home छत्तीसगढ़ कलयुगी पिता बना हैवान: 6 साल के मासूम को कुंए में डुबोकर...

कलयुगी पिता बना हैवान: 6 साल के मासूम को कुंए में डुबोकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

रायगढ़ : जिले से मानवता को सन्न कर देने वाली घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जामढोंढी (भदरापारा) में पारिवारिक तनाव और घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह मोड़ ले लिया कि एक पिता अपने ही छह वर्षीय बेटे का हत्यारा बन गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद माहेश्वरी का पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पारिवारिक बिखराव और मानसिक दबाव के बीच वह लगातार तनाव में था। इसी पृष्ठभूमि में यह दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसमें मासूम हितेश माहेश्वरी की जान चली गई।

रविवार शाम पिता और पुत्र को साथ देखा गया था, इसके बाद दोनों घर से बाहर निकल गए। अगले दिन सुबह परिजनों को संदिग्ध हालात नजर आए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

लैलूंगा पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here