
6 वर्ष पहले हो चुकी है एक बालक की मृत्यु
महासमुंद : मंगलवार को ग्राम पंचायत बेलसोंडा की पूर्व सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चंद्राकर ने कलेक्टर जनचौपाल में गांव में हो रहे मुरम खनन की तैयारी पर रोक लगाने व पानी की बर्बादी पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की शिकायत की है। श्रीमती चंद्राकर ने द्वारा सौंपे शिकायत पत्र बताया है कि गांव के उतलइन तालाब खसरा नंबर 1668 मे तालाब गहरीकरण के नाम पर 3-3 मोटर पंप लगाकर भरे तालाब क़ो सुखाया जा रहा है, ताकि मुरम खनन हेतु किया जा सके। श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि गर्मी के दिनों मे इस प्रकार भरे तालाब क़ो बिना उचित उद्देश्य के सुखाना अपराध है। जबकि इस बार नहर मरम्मत के कारण नहर से पानी छोड़ने की कोई गुंजाईश भी नही है तथा जीव जंतुओं एवं पशुओं के लिए गर्मी के दिनों मे पानी का भीषण संकट उत्पन्न हो जाएगा। श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि यदि तालाब उथला होता तो उसमे से पानी बाहर फेकने की आवश्यकता ही नही पड़ती ज़बकि गहराई के कारण इसी तालाब मे छ: वर्ष पहले डूबकर एक बालक की मृत्यु भी चुकी है फिर भी मुरम बेचने के लिए भरे गहरे तालाब क़ो औऱ गहरा करना सरपंच की जनकल्याण के प्रति घोर उदासीनता तथा लापरवाही क़ो उजागर करता है। श्रीमती चंद्राकर ने सरपंच की इस घोर लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाई की मांग की है।



