Home छत्तीसगढ़ परसदा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

परसदा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

0

बिलासपुर : (कैलाश वस्त्रकार)  : तखतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (भरनी) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 12 व 13 फरवरी 2026 को किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी (गुरुवार) को होगा, जबकि समापन 13 फरवरी शुक्रवार को किया जाएगा। आयोजन स्थल शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, ग्राम परसदा निर्धारित है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में राज्यभर की टीमों की भागीदारी रहेगी। प्रवेश शुल्क 301 रुपये रखा गया है और 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक ही प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी।

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम पुरस्कार: ₹21,000 द्वितीय पुरस्कार: ₹15,000 तृतीय पुरस्कार: ₹10,000 चतुर्थ पुरस्कार: ₹5,000 इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए बेस्ट ऑलराउंडर (₹2100), बेस्ट रेडर (₹1100), बेस्ट कैचर (₹1100) और बेस्ट ब्लॉकर (₹1100) के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। फाइनल मैच के खिलाड़ियों को विशेष मेडल प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच कबड्डी के आधिकारिक नियमों के अनुसार कराए जाएंगे। आयोजकों ने खेल प्रेमियों और स्थानीय जनता से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here