
नई दिल्ली : टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका वजन कम हो गया है। अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच से पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें पेट में संक्रमण और तेज बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं।
अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे या नहीं, इसको लेकर भी अभी संशय बना हुआ है। अगर अभिषेक इस अहम मुकाबले में भी नहीं खेल पाते हैं, तो टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा। अब अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने हेल्थ को लेकर खुद अपडेट दे रहे हैं।
Update on Abhishek Sharma by Arshdeep Singh, good to know he’s doing good 😄 pic.twitter.com/MbvOzMChmg
— 𝗠𝗮𝗻𝗶𝘀𝗵 (@ManishSRH) February 12, 2026
पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर संशय15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। अभिषेक को अस्पताल से भले ही छुट्टी मिल गई हो लेकिन वे अब तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो सके हैं। अभिषेक की अनुपस्थिति में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ईशान किशन के साथ संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी। ऐसे में अगर अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ भी मुकाबला नहीं खेलते हैं, तो संजू उस मुकाबले में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।



