Home छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी और आरक्षक सस्पेंड, अनुशासनहीनता पर एसपी ने लिया एक्शन

थाना प्रभारी और आरक्षक सस्पेंड, अनुशासनहीनता पर एसपी ने लिया एक्शन

0

बालोद: एसपी योगेश पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और आरक्षक पंकज तारम को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है। एसपी योगेश पटेल ने जारी किए आदेश की अवहेलना करने, कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और गैरजिम्मेदाराना आचरण प्रदर्शित किए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की है।

दरअसल, एसपी योगेश पटेल ने 16 सितम्बर 2025 को आरक्षक पंकज तारम का स्थानांतरण अर्जुन्दा से गुंडरदेही थाना किया था। लेकिन अर्जुन्दा थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू द्वारा आरक्षक पंकज तारम को रवानगी न देकर एसपी के निर्देश की अवहेलना की गई। जिससे नाराज और मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू और आरक्षक पंकज तारम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच किया है।एसपी योगेश पटेल ने जारी निलंबन आदेश में कहा है कि कार्यालयीन पत्र क्रमांक पु.अ./बालोद/स्था./एच/403/2025, 16 सितंबर 2025 के माध्यम से आर.क्र.272 पंकज तारम का स्थानांतरण अर्जुन्दा थाना से गुंडरदेही थाना किया गया था।

स्थानांतरण आदेश उपरांत समस्त प्रभारियों को संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना हेतु रवानगी देने निर्देशित किया गया था, किंतु थाना प्रभारी अर्जुन्दा द्वारा आज तक उक्त कर्मचारी को गुंडरदेही थाना हेतु रवानगी न देकर आदेश-निर्देश की अवहेलना कर पदीय कर्तव्यों के प्रति अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता व गैर जिम्मेदाराना आचरण प्रदर्शित किया गया है। अतः थाना प्रभारी अर्जुन्दा उनि. जोगेंद्र साहू तथा अर्जुन्दा थाना आर.क्र.272 पंकज तारम को तत्काल प्रभाव से आदेश दिन के अपरान्ह से निलंबित कर रक्षित केन्द्र बालोद संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता आदि की पात्रता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here