
बिलासपुर (कैलाश वस्त्रकार) : ग्राम पंचायत परसदा में शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच चिंगराजपारा B बिलासपुर की टीम ने जीता। आयोजन समिति के सदस्य सोमनाथ यादव ने बताया कि परसदा ग्राम में 2 दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें शनिवार को फाइनल मुकाबला चिंगराजपारा A व चिंगराजपारा B की टीम के बीच खेला गया। समापन पर मुख्य अतिथि बीजेपी बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक गुरुजी (जन नेता) , अध्यक्षता सभापति अरुण सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष तखतपुर प्रतिनिधि संतोष वस्त्रकार एवं जनपद उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जनपद सदस्य ऋषभ मनहरण कौशिक, तोडें जी,,सरपंच संघ अध्यक्ष श्याम सुंदर कश्यप , ग्राम के सरपंच जगत राम साहू भरनी सरपंच किरण वस्त्रकार, नेवरा सरपंच मुँजन साहू , राज कमल साहू ,अक्षय चौहान ,पूर्व सेवानिवृत्त टीआई धन्नू यादव, डी.आर कौशिक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
फाइनल में चिंगराजपारा B बिलासपुर ने अत्यंत रोमांचक मुकाबले में चिंगराजपारा A के टीम पर बढ़त बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की। इस प्रकार प्रथम स्थान पर चिंगराजपारा बिलासपुरB, द्वितीय स्थान पर चिंगराजपाराA, तृतीय स्थान पर मेजबान टीम परसदा ने तथा चतुर्थ स्थान पर अमाली के टीम ने जगह बनाई।
प्रथम पुरस्कार के रूप में 21000 रु सरपंच एवं पंचगण ग्राम पंचायत परसदा एवं डी आर कौशिक एवं सागर दुल्ली यादव द्वारा दिया गया।द्वितीय पुरस्कार के रूप में 15000 रु रिंकू त्रिपाठी एवं सुभाष वर्मा एवं शील्ड, स्व अजय साहू के स्मृति में कन्हैया साहू एवं डी आर कौशिक ने दिया।तृतीय पुरस्कार 10000 रू किरण वस्त्रकार सरपंच भरनी एवं शील्ड डी आर कौशिक एवं ठलहा मितान द्वारा,एवं चतुर्थ पुरस्कार 5100 रू ए.आर इंफ्रा के डायरेक्टर अनिल वस्त्रकार एवं राजेश कौशिक एवं शील्ड प्रियांश टेंट हाउस द्वारा प्रदान किया गया
साथ ही बेस्ट आलराउंडर का पुरस्कार 2100 रु ऋषभ कश्यप द्वारा एवं ट्रॉफी त्रिभुवन यादव द्वारा बेस्ट कैचर का पुरस्कार 1100 रु देवेंद्र क्षत्रिय द्वारा एवं ट्रॉफी त्रिभुवन यादव,बेस्ट रेडर 1100 रु प्रहलाद चौहान द्वारा बेस्ट ब्लॉकर 1100 रु कान्हा यादव द्वारा एवं ट्रॉफी त्रिभुवन यादव द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक गुरुजी ने कहा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए साथ ही जनपद उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने जीवन में खेलो महत्व बताया, साथ ही खेलगांव परसदा के कई वर्षों से होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता का तारीफ किए, युवाओं को प्रोत्साहित किए।प्रतियोगिता में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच जगत राम साहू ,उप सरपंच सुनील यादव एवं समस्त पंच गण के साथ साथ कैलाश वस्त्रकार ,जागेश्वर यादव, अमित कौशिक, परमेश्वर कौशिक, कमलेश यादव, धन्नू कौशिक अरविन्द वस्त्रकार दिलेश्वर श्रीवास त्रिभुवन यादव, नवीन यादव,कमलेश कैवर्त, गौरी शंकर साहू, दीपक साहू, मोहन साहू, रामदेव, अजीत निर्मलकर, धर्मेंद्र निर्मलकर, अविनाश यादव, विकास यादव एवं ग्राम के माता दीदी बहन सभी लोग भारी मात्रा में उपिस्थति थे।



