Home छत्तीसगढ़ मेले में गुमटी व ठेले वालों के साथ धर्म के आधार पर...

मेले में गुमटी व ठेले वालों के साथ धर्म के आधार पर मारपीट असंवैधानिक – मोहम्मद सिद्दीक

0

रायपुर :  राजिम कुंभ मेले के बाद दुर्ग जिले के देवबलोदा में गुमटी व ठेले वालों के साथ धर्म के आधार पर मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस तरह की घटनाओं को लेकर प्रदेश में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं।

कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने बयान जारी कर कहा छत्तीसगढ़ शांति का टापू है। यहां इस तरह की घटनाएं निंदनीय है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां सभी लोगों को समानता के साथ जीवन यापन करने का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए ऐसा काम कर रहे हैं, जो पूर्णतः असंवैधानिक और कानून का सीधा उलंघन है। प्रदेश की एकता, शांति व्यवस्था व नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को दृष्टिगत् रखकर ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। सरकार द्वारा ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here