
रणवीर सिंह की लेटेस्ट स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त धमाल मचाया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने ओवरसीज रन में शानदार कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भले ही फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा थोड़ा सा चूक गई, लेकिन इसकी कमाई और उपलब्धियां इसे ब्लॉकबस्टर साबित करने के लिए काफी हैं।
विदेशों में धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:- ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने विदेशों में कुल 299.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये था, यानी इसने लागत से कहीं ज्यादा कमाकर शानदार मुनाफा कमाया।
सालों बाद रणवीर सिंह ने रचा इतिहास:- रणवीर सिंह ने इससे पहले साल 2018 में फिल्म ‘पद्मावत’ के साथ विदेशों में 175 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब पूरे 7 साल बाद, ‘धुरंधर’ के जरिए उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। यह फिल्म अब रणवीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ओवरसीज फिल्मों में शामिल हो गई है।
OTT पर भी धुरंधर का जलवा:- फिल्म ने 30 जनवरी को Netflix पर अपना ओटीटी डेब्यू किया था और वहां भी यह लगातार नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। थिएटर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सीक्वल का है इंतजार:- अब फैंस को बेसब्री से इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का इंतजार है, जो 19 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है। ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया है कि रणवीर सिंह की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनका सिक्का चलता है। शानदार एक्शन, दमदार कहानी और बेहतरीन निर्देशन की बदौलत यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है।



