Home छत्तीसगढ़ रायपुर से गिरौदपुरी पदयात्रा के दौरान भव्य स्वागत, “मनखे-मनखे एक समान” का...

रायपुर से गिरौदपुरी पदयात्रा के दौरान भव्य स्वागत, “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश

0

खरोरा : बोल रहा हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहिब जी की रायपुर से गिरौदपुरी तक पदयात्रा का विभिन्न ग्रामों में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उनके क्षेत्र के समस्त ग्रामों में पुष्पमालाओं एवं पटाखों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देते हुए समाज में समानता, भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। पदयात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।

जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,“मेरे प्रिय साथियों, आप लोगों के प्रेम और सहयोग ने आज के कार्यक्रम को अद्भुत रूप से सफल बनाया। मैंने आप सभी के आत्मीय सहयोग की अपेक्षा की थी, जिसमें आप सभी खरे उतरे। आप सभी को हृदय से धन्यवाद।” पदयात्रा के माध्यम से समाज में समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसे क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here