Home क्रिकेट T20 WC: जसप्रीत बुमराह नहीं, टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने उड़ाई...

T20 WC: जसप्रीत बुमराह नहीं, टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने उड़ाई SA की नींद, डी कॉक के बयान ने चौंकाया!

0

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 मैच के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने कमाल का प्रदर्शन किया. अब सुपर 8 की शुरुआत दोनों टीमें जीत के साथ करना चाहेंगी.

जसप्रीत बुमराह के घर अहमदाबाद में मैच हो रहा है. बुमराह का रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा है लेकिन साउथ अफ्रीका टीम की नींद एक अन्य भारतीय खिलाड़ी ने उड़ा रखी है. क्विंटन डी कॉक ने उस गेंदबाज का नाम बताया.

बुमराह नहीं, SA के लिए ये गेंदबाज बड़ा चैलेंज!

भारत के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. उन्होंने SA खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ा चैलेंज वरुण चक्रवर्ती को बताया. उन्होंने ये भी माना कि चक्रवर्ती के खिलाफ उनका प्लान फेल भी हो सकता है. डी कॉक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी का खेलने का तरीका अलग है. अंत में हमें सही समय पर अपनी ताकत पर टिके रहना होगा. सिर्फ इतना है. वरुण चक्रवर्ती अभी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्होंने लगभग दो महीने पहले सीरीज में भी हमारे खिलाफ कमाल किया था.’

क्विंटन ने आगे कहा, ‘उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों के पास सीरीज के बाद उनके खिलाफ खेलने के तरीके के बारे में बात करने के लिए कुछ होगा. उम्मीद है कि हमारा प्लान सफल हो. अगर प्लान सफल नहीं होता है, तो इसके पीछे एक कारण है. ऐसा इसलिए, क्योंकि वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर 1 स्पिनर हैं. इसी वजह से हमें देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं.’

अहमदाबाद में वरुण चक्रवर्ती का कैसा है प्रदर्शन?

वरुण चक्रवर्ती का अहमदाबाद की पिच पर बोलबाला रहा है. उन्होंने अब तक इस मैदान पर मात्र दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन कुल 7 विकेट झटकने में सफल रहे हैं. उनका गेंदबाजी औसत मात्र 9.57 है. इससे पता चलता है कि वो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कितने घातक साबित होते हैं. इसी वजह से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज उनसे खौफ में हैं.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here