
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों की शह पर बड़ी आतंकी साजिश अंजाम देने की योजना बना रहे थे। संदिग्धों के पास से मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु से सभी आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया। अब तक कुल 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम
- मिजानुर रहमान
- मोहम्मद शबत
- उमर
- मोहम्मद लितान
- मोहम्मद शाहिद
- मोहम्मद उज्जल



