
सनी देओल और राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इस बीच, फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट 13 अगस्त 2026 रखी गई है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, अब खबरें सामने आ रही हैं कि मेकर्स रिलीज से कुछ महीने पहले इसका टाइटल बदल सकते हैं।
सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ का बदलेगा टाइटल:- बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि “लाहौर 1947 डॉ. सैयद असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जमया ई नई’ पर आधारित है। अब चूंकि फिल्म की कहानी पाकिस्तानी शहर लाहौर में बंटवारे के समय की दिखाई गई है, इसलिए शुरुआत में ‘लाहौर 1947’ टाइटल सटीक बैठ रहा था। हालांकि, अब निर्माताओं को लगता है कि फिल्म की कहानी के लिए इससे बेहतर टाइटल हो सकता है।”
‘लाहौर 1947’ की कहानी आई सामने:- ‘लाहौर 1947’ में आमिर खान भी सहायक भूमिका में नजर आएंगे। इसमें प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। ये मूवी सैयद असगर वजाहत द्वारा 1980 में लिखे गए नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जमया ई नई’ पर आधारित है। ये भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी दिखाएगी जिसमें एक मुस्लिम परिवार लखनऊ से लाहौर पलायन करता है और एक हिंदू परिवार द्वारा खाली की गई हवेली में रहने लगता है। परिवार की बुजुर्ग हिंदू मुखिया अपना पुश्तैनी घर छोड़ने से इनकार कर देती है और समय के साथ उसका मुस्लिम प्रवासियों के साथ एक अनूठा रिश्ता बन जाता है।



