
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान के कारण ‘यूरिक एसिड’ का बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। जब शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है, तो किडनी उसे पूरी तरह से फिल्टर नहीं कर पाती, जिससे शरीर में यूरिक एसिड जमा होने लगता है। यह क्रिस्टल्स के रूप में जोड़ों में जम जाता है, जिससे असहनीय दर्द, सूजन और उठने-बैठने में परेशानी होती है। दवाइयों के साथ-साथ, अगर आप अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करें, तो इस समस्या को जड़ से नियंत्रित किया जा सकता है। यहां कुछ ऐसे योगासन दिए गए हैं जो यूरिक एसिड कम करने में रामबाण साबित हो सकते हैं
यूरिक एसिड कम करने के लिए करें ताड़ासन:- यह आसन शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और जोड़ों के लचीलेपन को बढ़ाता है। यूरिक एसिड के मरीजों के लिए यह शुरुआती और बहुत प्रभावी व्यायाम है। आप सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और उंगलियों को आपस में फंसा लें। अब एड़ियों को उठाते हुए पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें।
यूरिक एसिड कम करने के लिए करें कपालभाति प्राणायाम:- कपालभाति न केवल फेफड़ों के लिए अच्छा है, बल्कि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
यूरिक एसिड कम करने के लिए करें भुजंगासन:- भुजंगासन किडनी को एक्टिवेट करता है। साथ ही खून को साफ करने में मदद करता है। यह शरीर के निचले हिस्से में जकड़न को कम करता है। आप पेट के बल लेट जाएं, हथेलियों को कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं।



