
महासमुंद: छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट का महासमुंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने स्वागत किया। उन्होंने कहा बजट में प्रदेश के साथ महासमुंद जिले के लिए सौगात वाला है। श्री ठाकुर ने कहा बजट से राज्य के नागरिक किसान, युवा, महिला और वनांचलवासियों के सर्वांगीण विकास का एक विजन कहा। बजट समावेशी विकास, क्षेत्रीय संतुलन, मजबूत आधारभूत संरचना और मानव संसाधन विकास पर केंद्रित है। सरकारी नीति को प्रदर्शन में, निवेश को परिणामों में और जनता की आकांक्षाओं को उपलब्धियों में बदलने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पीएम नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ और वर्ष 2047 तक ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम है। साय सरकार किसानों की समृद्धि के लिए संकल्पित है। बिना किसी नए कर के राजस्व बढ़ाना और किसानों को समय पर इनपुट सब्सिडी देना वित्त मंत्री ओपी चौधरी के उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन का परिचायक है।
बजट में वनांचलों के विकास हेतु किए गए प्रावधानों को ऐतिहासिक बताते हुए जिपं उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास हेतु पी.एम. जनमन योजना के तहत 720 करोड़ रुपये का बड़ा प्रावधान किया। प्रदेश में 25 नए एसटी छात्रावासों के लिए 75 करोड़ रुपये का आवंटन युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरणों के माध्यम से स्थानीय विकास को प्राथमिकता देना क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इसके साथ ही, जनजातीय संस्कृति के संरक्षण हेतु ‘जनजातीय सुर-गुड़ी स्टूडियो’ की शुरुआत और बैगा-पुजारियों के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि सीधे तौर पर हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं के प्रति सरकार के सम्मान को प्रदर्शित करती है। महासमुंद समेत अन्य जिलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और नए मेडिकल कॉलेजों हेतु किए गए आवंटन के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया।



